Ananya Pandey Dance Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने कल यानी 16 मार्च को मुंबई में अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे संग सात फेरे लिए हैं। अलाना ने लंबे समय तक आइवर मैक्रे को डेट किया है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए सुर्खियों में बने रहते थे। ऐसे में अब अलाना की शादी काफी चर्चा में बनी हुई है। वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इसी बीच अनन्या पांडे का डांस वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में अनन्या अपने अपने पापा और भाई के साथ जमकर ठुमके लगाती नजर आईं हैं। अनन्या का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे मुंबई में इवोर मैक्रों के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अनन्या ने गुरुवार की रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी समारोह के वीडियोज साझा किए हैं। शादी के लिए अलाना ने आइवरी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था और दूल्हे इवोर ने भी शेरवानी पहनी थी। वीडियो में अलाना और इवोर फेरे लेते हुए एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। कपल ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। वहीं, अनन्या ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर साझा करते हुए बैकग्राउंड में जसलीन रॉयल का गाना दिन शगना भी लगाया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में सफेद रंग का इमोजी लगाया है।
खूबसूरत अंदाज में नजर आईं अनन्या
इस शादी समारोह में अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने ब्लू और व्हाइट एंब्रॉयडरी की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, एक्ट्रेस की मां भावना ने भी शादी में गोल्डन एंबेलिश्ड वाली साड़ी पहनी हुई थी और एक्टर चंकी पांडे ने पैरेट ग्रीन कलर का ब्लेजर सफेद रंग की पेंट के साथ पेयर किया हुआ था।
अनन्या ने अलाना की शादी में पिता चंकी संग किया डांस
अलाना की शादी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अनन्या अपने पिता चंकी और कजिन भाई अहान के साथ सात समुंदर पार गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो गायक कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। शादी की तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में इवोर की घोड़ी पर धमाकेदार एंट्री हुई है और वहीं उनके दोस्त बारात में डांस कर रहे थे।
लंबे वक्त से अलाना और इवोर कर रहे थे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और उनकी पत्नी डीन पांडे की बेटी हैं। वह एक मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। अलाना ने साल 2021 में अपने बॉयफ्रेंड इवोर से सगाई की थी। इवोर और अलाना एक दूसरे को वर्षों से डेट कर हे थे। उनका एक YouTube चैनल है और वे लॉस एंजिल्स, यूएसए में रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और अपने प्रशंसकों को बनाए रखने और उनका मनोरंजन करने के लिए वीडियो बनाते रहते हैं।

शादी में अपने लुक से अनन्या ने लगाई आग
अलाना पांडे की शादी में अनन्या पांडे ने अपने लुक से आग लगा दी। कजिन की शादी में अनन्या ने साड़ी में भी अपने ग्लैमरस अवतार से हर किसी को हैरान किया। अनन्या ने शादी में हल्के फिरोजी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें बेहद ही खूबसूरत व्हाइट एंब्रॉयडरी की गई थी। वहीं, अनन्या की मां भावना ने गोल्डन एंबेलिश्ड वाली साड़ी पहनी हुई थी और उनके पिता चंकी पांडे ने पैरेट ग्रीन कलर का ब्लेजर सफेद रंग की पेंट के साथ पेयर किया हुआ था।